Holi 2025: होली पर चढ़ जाए भांग का नशा, तो इन घरेलू उपायों से तुरंत पाएं राहत

Holi 2025 Bhang Hangover

Holi 2025 Bhang Hangover: होली यानी रंगों, मस्ती और धमाल का त्योहार! इस साल यह पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा और तैयारियां जोरों पर हैं। होली पर रंगों के साथ-साथ पकवानों और ठंडाई का भी खास महत्व होता है। वहीं, कई लोग भांग का सेवन भी करते हैं, जो परंपरा का हिस्सा बन चुका है। हालांकि, भांग का नशा बहुत तेजी से असर करता है और लंबे समय तक बना रह सकता है। खासकर, अगर भांग के बाद कुछ मीठा खा लिया जाए, तो इसका नशा और तेज़ी से चढ़ता है। इससे सिरदर्द, थकान, नींद और मतिभ्रम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर भांग का नशा हद से ज्यादा हो जाए, तो इसे उतारना आसान नहीं होता। लेकिन चिंता मत करें, आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने भांग का नशा आसानी से झट से उतार पाएंगे। ये आसान घरेलू नुस्खे जल्दी असर दिखाते हैं और हैंगओवर को दूर करने में मदद करते हैं।

 

Holi 2025: भांग का नशा शरीर पर कैसे असर करता है?

भांग शरीर में पहुंचकर सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS) पर असर डालती है और दिमाग की कार्यक्षमता को धीमा कर देती है। इससे व्यक्ति को –

  • थकान और नींद महसूस होती है
  • चक्कर और भ्रम (कन्फ्यूजन) होने लगता है
  • ज्यादा सेवन करने पर बेहोशी, मतिभ्रम और उल्टी भी हो सकती है

भांग का असर तुरंत खत्म नहीं होता क्योंकि यह धीरे-धीरे पचती है। इसलिए हैंगओवर से बचने और नशा जल्दी उतारने के लिए सही उपाय अपनाना जरूरी है।

 

Happy Holi 2025: भांग का नशा उतारने के असरदार घरेलू उपाय

 

1. नींबू पानी पिएं

  • नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन C होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है।
  • गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाकर पीने से भांग का असर कम होता है।

 

2. दही और छाछ का सेवन करें

  • ठंडी छाछ या दही पेट को ठंडक देती है और नशा उतारने में मदद करती है।
  • एक कटोरी दही में काला नमक और भुना जीरा मिलाकर खाएं।

 

3. खूब पानी पिएं

  • भांग शरीर में डिहाइड्रेशन कर सकती है, जिससे सिरदर्द और उलझन होती है।
  • दिनभर में 8-10 गिलास सादा पानी, नारियल पानी या शिकंजी पिएं।

 

4. आंवला और तुलसी का काढ़ा पिएं

  • आंवला और तुलसी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
  • 4-5 तुलसी के पत्ते और 1 चम्मच आंवला पाउडर गर्म पानी में डालकर पिएं।

 

5. नारियल पानी या फलों का जूस लें

नारियल पानी और फलों के रस में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
संतरा, मौसमी या अनार का जूस पिएं।

 

6. बादाम और काली मिर्च का पेस्ट पिएं

  • बादाम और काली मिर्च दिमाग को शांत करते हैं और नशा उतारने में मदद करते हैं।
  • 4-5 बादाम और 2 काली मिर्च पीसकर पानी के साथ पिएं।

 

7. हल्का और सुपाच्य खाना खाएं

  • भारी और तला-भुना खाना पचाने में मुश्किल होती है।
  • दलिया, खिचड़ी, मूंग दाल का सूप या फल खाएं।

 

भांग का नशा उतारने के दौरान इन गलतियों से बचें

  • चाय और कॉफी न पिएं – इनमें मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है।
  • और भांग न लें – नशा उतारने के लिए दोबारा भांग लेना खतरनाक हो सकता है।
  • खाली पेट न रहें – हल्का खाना खाने से नशा जल्दी उतरता है।
  • तुरंत न सोएं – एक्टिव रहें, टहलें या हल्का योग करें।

 

क्या भांग से कोई खतरा हो सकता है?

सामान्य मात्रा में भांग लेना अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन ज्यादा सेवन करने पर गंभीर समस्याएं हो सकती हैं–

  • तेज सिरदर्द और उल्टी
  • मतिभ्रम (Hallucination) और घबराहट
  • डिहाइड्रेशन और चक्कर आना
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना या कम होना

 

अगर किसी को बेहोशी, तेज दिल की धड़कन, सांस लेने में परेशानी या लगातार उल्टी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

भांग का नशा उतारने के लिए ये भी आज़माएं

1. नींबू
नींबू चाटना या गुनगुने पानी में मिलाकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। खट्टे फल जैसे – संतरा, मौसंबी आदि भी असरदार होते हैं।

 

2. अदरक
अदरक का एक छोटा टुकड़ा लेकर मुंह में रखें और हल्का-हल्का दबाएं। इससे निकलने वाला रस भांग के नशे को तेजी से उतारने में मदद करता है।

 

3. घी या मक्खन खाएं
देसी घी या मक्खन भांग का असर कम करने में मदद करता है। इसे अकेले या किसी खाने में मिलाकर दिया जा सकता है।

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *