Holi 2025 Skin Care Tips: पूरे देश भर में कल यानी 14 मार्च को होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह त्योहार रंगों, मस्ती और भाईचारे का प्रतीक है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार करता है। लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।
लेकिन, होली के रंगों में मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे जलन, खुजली, रेडनेस और पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, होली खेलने से पहले त्वचा और बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप अपने स्किन को सुरक्षित रख पाएंगे और रंगों के साइड इफेक्ट से बचे रहेंगे।
Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स
1. नारियल का तेल लगाएं
होली खेलने से पहले नारियल, सरसों या जैतून का तेल अच्छी तरह त्वचा और बालों पर लगाएं। इससे एक सुरक्षा परत बन जाती है, जिससे रंग आसानी से हट जाता है और स्किन को नुकसान नहीं होता। रात को सोने से पहले भी कोकोनट ऑयल लगाएं, ताकि त्वचा मॉइस्चराइज बनी रहे।
2. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
होली खेलने से पहले एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं। यह रंगों से होने वाले नुकसान को रोकता है और त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। चेहरे पर एक पतली परत एलोवेरा जेल लगाने से रंग जल्दी साफ होता है।
3. पेट्रोलियम जेली लगाएं
त्वचा पर पेट्रोलियम जेली लगाने से रंग आसानी से निकल जाता है। यह स्किन को ड्राई होने से भी बचाता है। होठों पर वैसलीन लगाएं और नाखूनों पर डार्क नेल पॉलिश लगाकर उन्हें रंगों से सुरक्षित रखें।
4. मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं
होली खेलने से पहले मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड और सुरक्षित रहे। वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन जरूर लगाएं, खासकर अगर आप धूप में होली खेल रहे हैं। सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव होता है।
5. सही कपड़े पहनें
पूरी तरह ढके हुए हल्के कपड़े पहनें, ताकि रंग सीधे त्वचा पर न लगे। सूती (कॉटन) कपड़े पहनना सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि ये आरामदायक होते हैं और स्किन को बचाते हैं।
6. बालों की सुरक्षा करें
- बालों को कसकर चोटी या बन में बांधें, ताकि रंग बालों में कम लगे।
- स्कार्फ या कैप पहनें, ताकि बाल केमिकल रंगों से बच सकें।
7. खूब पानी पिएं
- रंगों की वजह से त्वचा ड्राई हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।
- नारियल पानी और जूस पीना भी फायदेमंद रहेगा।
होली खेलने के बाद त्वचा की देखभाल कैसे करें?
- साबुन की जगह हल्के फेस वॉश या उबटन का इस्तेमाल करें।
- दही, बेसन और गुलाब जल का फेस पैक लगाएं, ताकि रंग आसानी से निकल जाए और त्वचा को पोषण भी मिले।
- ज्यादा रगड़कर रंग छुड़ाने से बचें, इससे स्किन खराब हो सकती है।