NSDL IPO GMP Details: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का IPO मार्च 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार है। ₹3,000 करोड़ के इस IPO का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है और इसे मार्च 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। IPO के बाद NSDL को BSE पर लिस्ट किया जाएगा, जबकि NSE इसका सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। चलिए इस आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं…
NSDL IPO Date
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NSDL का IPO 25 मार्च को खुल सकता है। दरअसल, पिछले महीने NSDL के एक अधिकारी ने बताया था कि वे मार्च में जरूरी मंजूरी लेने की प्रक्रिया को तेज कर रहे हैं। PTI से बातचीत में अधिकारियों ने कहा, “हमारी डेडलाइन अगले महीने खत्म हो रही है, इसलिए हम तेज़ी से काम कर रहे हैं और IPO को समय पर लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।”
NSDL को अन्य बाज़ार नियामक मंजूरी की भी जरूरत है, और इसकी अंतिम स्वीकृति की समयसीमा नज़दीक आ रही है।
NSDL IPO Update
यह IPO, SEBI के उस नियम का पालन करेगा, जिसके तहत मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (MII) में किसी एक इकाई की हिस्सेदारी 15% से ज्यादा नहीं हो सकती। हालांकि, इस नियम को अपनाने के लिए पांच साल की समयसीमा थी, जो अक्टूबर 2023 में पूरी हो चुकी है।
NSE (जो NSDL की मूल कंपनी है) ने SEBI से इस नियम को अपनाने के लिए एक्सटेंशन मांगा था, क्योंकि NSE की NSDL में 24% हिस्सेदारी है। इसी वजह से IPO में देरी हुई।
NSDL ने जुलाई 2023 में अपना ड्राफ्ट IPO फाइल किया था, लेकिन SEBI द्वारा अगस्त-दिसंबर 2023 के बीच स्वामित्व नियमों के निलंबन के कारण इसे टाल दिया गया था। NSDL को सितंबर 2024 में SEBI से मंजूरी मिल गई थी, जो सितंबर 2025 तक वैध है। हालांकि, SEBI की MII मंजूरी के कारण NSDL को अब IPO प्रक्रिया तेज़ करनी होगी।
इसे भी पढ़ें: Best Pharma Stocks to Buy in March 2025: गिरते बाजार में भी रिटर्न का तूफान! निवेश के लिए 5 बेहतरीन फार्मा स्टॉक्स
NSDL IPO Size
ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें 57,260,001 इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। इस IPO में IDBI बैंक, NSE और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने शेयर बेचेंगे। शेयर की फेस वैल्यू ₹2 प्रति इक्विटी शेयर रखी गई है।
IPO के शेयर इस प्रकार आवंटित किए जाएंगे:
- 50% – क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)
- 15% – नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs)
- 35% – रिटेल निवेशकों के लिए
NSDL IPO Price Bands and Allotment
IPO की प्राइस बैंड और छूट की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। वहीं, IPO अलॉटमेंट अप्रैल 2025 में होने की उम्मीद है।
NSDL IPO GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम):
GMP की जानकारी IPO डेट और प्राइस बैंड घोषित होने के कुछ दिनों बाद ही मिलेगी।
NSDL IPO Listing Date
अगर IPO 25 मार्च को लॉन्च होता है, तो इसकी लिस्टिंग अप्रैल 2025 में हो सकती है।
NSDL का विस्तार और आंकड़े
31 मार्च 2023 तक, NSDL के पास 31.46 मिलियन से अधिक एक्टिव डिमैट अकाउंट थे, जो भारत के 99% पिन कोड और 186 देशों में फैले थे।
NSDL के साथ कुल 40,987 कंपनियां रजिस्टर्ड थीं और वित्त वर्ष 2023 में 3,509 नई कंपनियों ने NSDL से रजिस्ट्रेशन करवाया।
2021, 2022 और 2023 में प्रतिदिन औसतन 6,840, 15,528 और 15,139 डिमैट अकाउंट खोले गए।
NSDL के पास कुल ₹43,060.50 बिलियन की कस्टडी एसेट्स थीं, जिनमें से 71.79% व्यक्तिगत निवेशकों (NRIs और HUFs समेत) के पास थीं।