SIP Calculator: आज के दौर में बढ़ती महंगाई और भविष्य की अनिश्चितताओं को देखते हुए हर कोई एक बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहता है। अगर आप भी अपने भविष्य के लिए मजबूत वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं, तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक शानदार तरीका हो सकता है।
SIP के जरिए नियमित रूप से छोटे-छोटे निवेश करके आप एक दिन करोड़पति बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप ₹2000, ₹5000 या ₹10000 की SIP करते हैं और इसे हर साल 10% बढ़ाते हैं, तो 1 करोड़ रुपए का फंड तैयार करने में कितना समय लगेगा।
इस कैलकुलेशन में यह माना गया है कि निवेश पर आपको 12% सालाना रिटर्न मिलेगा, जो कि लंबे समय के लिए लॉर्ज कैप म्यूचुअल फंड के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।
2000 रुपये की SIP (हर साल 10% बढ़ोतरी के साथ)
अगर आप ₹2000 की SIP शुरू करते हैं, हर साल इसे 10% बढ़ाते हैं और उस पर 12% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 27 साल में आपका फंड 1.05 करोड़ रुपए हो जाएगा।
- कुल निवेश राशि: ₹29,06,399
- अनुमानित रिटर्न: ₹75,81,135
- कुल वैल्यू: ₹1,04,87,533
5000 रुपये की SIP (हर साल 10% बढ़ोतरी के साथ)
अगर आप ₹5000 की SIP करते हैं, हर साल इसे 10% बढ़ाते हैं और उस पर 12% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 21 साल में आपका फंड 1.08 करोड़ रुपए हो जाएगा।
- कुल निवेश राशि: ₹38,40,150
- अनुमानित रिटर्न: ₹70,22,858
- कुल वैल्यू: ₹1,08,63,008
10,000 रुपये की SIP (हर साल 10% बढ़ोतरी के साथ)
अगर आप ₹10,000 की SIP शुरू करते हैं, हर साल इसे 10% बढ़ाते हैं और उस पर 12% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 17 साल में आपका फंड 1.16 करोड़ रुपए हो जाएगा।
- कुल निवेश राशि: ₹48,65,364
- अनुमानित रिटर्न: ₹66,98,342
- कुल वैल्यू: ₹1,15,63,706
बाजार में गिरावट के दौरान SIP बंद न करें
जब भी शेयर बाजार में गिरावट आती है, तो कई निवेशक घबरा जाते हैं और अपनी SIP बंद कर देते हैं। लेकिन सच तो यह है कि बाजार में गिरावट के दौरान SIP जारी रखना फायदेमंद होता है, क्योंकि उस समय कम कीमत पर अधिक यूनिट्स खरीदने का मौका मिलता है।
लंबे समय में शेयर बाजार हमेशा ऊपर जाता है, इसलिए गिरावट के समय धैर्य बनाए रखना चाहिए और SIP जारी रखनी चाहिए। यह रणनीति आपको ज्यादा रिटर्न दिलाने में मदद करेगी और आपके करोड़पति बनने के सपने को और करीब लाएगी।
ऐसे में, अगर आप धैर्य और अनुशासन के साथ SIP में निवेश करते हैं, तो छोटी-छोटी बचत भी लंबे समय में बड़ा फंड बना सकती है। जल्दी शुरू करें, SIP जारी रखें और अपने फाइनेंशियल गोल्स को हासिल करें!