Women Safety Tips: महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं ये गैजेट्स और Apps! तुरंत कर लें डाउनलोड

Women Safety Tips

Women Safety Tips: आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बन चुका है। मार्केट में ऐसे कई गैजेट्स और ऐप्स उपलब्ध हैं जो महिलाओं की सेफ्टी, आत्मनिर्भरता और मानसिक शांति के लिए बेहद जरूरी हैं। न सिर्फ महिलाएं बल्कि हर किसी को अपनी सुरक्षा के लिए इन ऐप्स और गैजेट्स को अपने पास जरूर रखना चाहिए। चलिए एक नजर डालते हैं इन पर और जानते हैं इनके बारे में…

 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी Apps

1. Himmat Plus App

यह ऐप दिल्ली पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया है। इसमें एक SOS बटन दिया गया है, जिसे दबाते ही आपकी लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंच जाती है। इसके बाद पुलिस आपकी लोकेशन को नजदीकी पुलिस स्टेशन में शेयर कर देती है, जिससे जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

 

2. 112 India App

यह ऐप भी एक इमरजेंसी SOS ऐप है। अगर आपको कहीं अकेले चलते समय असुरक्षित महसूस हो रहा हो या कोई आपका पीछा कर रहा हो, तो इस ऐप के SOS बटन को दबाकर तुरंत मदद मंगाई जा सकती है। यह आपकी लोकेशन तुरंत रिस्पॉन्स टीम को भेज देता है ताकि आपको जल्दी से जल्दी सहायता मिल सके।

 

इसे भी पढ़ें: EPFO New Rule: PF से निकालना चाहते हैं पैसे? – जानें किन-किन स्थितियों में निकाल सकते हैं – Full Details

महिलाओं के लिए जरूरी सेफ्टी गैजेट्स

1. EVEREADY Siren Flashlight with Alarm

यह एक टॉर्च और अलार्म का कॉम्बिनेशन है। अगर आप किसी इमरजेंसी सिचुएशन में हैं, तो बटन दबाते ही तेज़ आवाज़ में अलार्म बजता है, जिससे आसपास के लोग आपकी मदद के लिए आ सकते हैं। यह Amazon और Flipkart पर मात्र ₹219 में उपलब्ध है।

 

2. पेपर स्प्रे

पेपर स्प्रे छोटा, हल्का और बेहद कारगर सुरक्षा उपकरण है। इसे आप अपने पर्स में आसानी से रख सकती हैं। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर आप हमलावर को अस्थायी रूप से अंधा कर सकती हैं, जिससे आपको भागने या मदद मांगने का मौका मिल सके।

 

3. Emergency Alarm in Keychain

यह एक छोटा सा कीचेन अलार्म है, जिसे आप अपने बैग या चाबी के साथ आसानी से रख सकती हैं। किसी भी खतरे की स्थिति में इसका बटन दबाते ही जोरदार सायरन बजता है, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो जाते हैं और मदद के लिए आ सकते हैं। यह Amazon पर ₹511 में उपलब्ध है और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से भी खरीदा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *